jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Delhi News : युवक को 5 लोगो ने चाकू से हमला कर मौत के घाट उतारा

आरोपियों  में 5 लोग गिरफतार जिनमें 3 नाबालिक –

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 दिल्ली : मंगलवार बुधवार की दरम्यानी रात में युवक को 5 लोगो ने एक राय होकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना बदरपुर थाने को मिली। पुलिस उपायुक्त दक्षिणपूर्व राजेश देव ने बताया कि थाना पुलिस की टीम मीत चौक के पास गौतमपुरी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्होने देखा कि कुछ लोग एक आदमी को घसीट रहे जो अचेत था और साथ ही घायल भी था।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गौतमपुरी निवासी गौरव उर्फ लंबू उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई। बदरपुर थाना डीसीपी ने बताया कि गश्त टीम के पुलिस कर्मचारियों ने आरोपियों का बीआईडब्ल्यू कॉलोनी की ओर पीछा किया और एनटीपीसी गेट नंबर 1 के पास पहुंचे जहां स्टाफ के साथ एसएचओ भी पहुंचे और भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान अरमान उर्फ कुर्रू और अन्य दो किशोरों के रूप में की गई।उनसे पूछताछ करने पर पता चला कि उनका गौरव से निजी हिसाब-किताब तय करने को लेकर झगड़ा हुआ था। डीसीपी ने कहा लड़ाई के दौरान उन्होंने उस पर कई बार चाकू से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में उनके दो सहयोगियों साहिद और एक किशोर को भी पकड़ लिया गया। घटना के दौरान इस्तेमाल किया गया खून से सना हथियार भी बरामद कर लिया गया है।