Dhar News: ग्राम आली और तालनपुर के मध्य बस पलटी 11 यात्री घायल

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 धार। नर्मदा कोटेश्वर तीर्थ स्नान के लिए यात्रियों को ले जा रही यात्री बस ग्राम आली और तालनपुर के बीच पलट गई। इस घटना में 11 यात्री घायल हुए है। घायलों का इलाज कुक्षी के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बस झाबुआ जिले के राणापुर से निसरपुर जा रही थी। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर तालनपुर के समीप पलट गई। इधर घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल अपने मित्रों के साथ घटनास्‍थल पर पहुंचे जहां ग्रामीण के सहयोग से घायलों को एम्बूलेंस से सिविल हॉस्पिटल कुक्षी पहुंचाया। डाक्टरों द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस द्वारा मामलें की जांच की जा रही है।