jhankar
ब्रेकिंग
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला :‘कवच’ बनी मध्यप्रदेश सरकार, फिर खुला संस्थागत ऋण का रास्ता उल्लासः एक अभिनव पहल” के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं कलेक्टर ने प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना की समीक्षा की जिले में मिशन कोड शक्ति के तहत स्कूल... सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली

धार जिले में चुना फैक्ट्री के विरोध में कुक्षी के विजय स्तंभ पर धरना

बाग। धार जिले के कुक्षी तहसील अंतर्गत आने वाले आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों चुना पत्थर फैक्ट्री के विरोध में कुक्षी के विजय स्तंभ चौराहे पर सीमेंट कंपनी के विरोध जमीन अधिकरण को लेकर आज आदिवासीयो की जमीन छिनने के विरोध में तलावडी, बामनबायड़ी, टकारी, चितावड़, घोड़ा-खारी, मोगरा, भीमपुर सहित कई गांव और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के साथ कुक्षी विधायक हनी बघेल, आलीराजपुर के महेश पटेल एवं जयस नेता रविराज बघेल अंतिम मुझल्दा के साथ बड़ी संख्या में आदिवासी समाज जनों का कुक्षी के विजय स्तम्भ चौराहा पर धरना प्रदर्शन क्षेत्र में आने वाली चुना सीमेंट फैक्ट्री परियोजना के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। आने वाले समय पर प्रभावित होने की स्थिति ना हो, इसके चलते इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ मंगलवार को आज कुक्षी में बड़े आंदोलन हुआ। जिसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने जमकर सरकार पर कटाक्ष किया, और कहा कि किसानों की जमीन नहीं छिनने देंगे पूर्व केबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने भी आदिवासियों के साथ जमीन छिनने का अत्याचार नहीं होने देने की बात कही। सरकार द्वारा जमीन कानून में बदलाव कर प्रदेश के किसानों के साथ धोखा करने वाली सरकार सुन ले जब तक किसानों की मंजूरी नहीं हो तब तक आप जमीन नहीं ले सकते।