jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

हार से निराश ऑस्ट्रेलियाई कप्तान हीली लेंगी संन्यास

नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिस हीली ने भारतीय टीम के खिलाफ महिला विश्वकप सेमीफाइनल में मिली हार पर निराशा जताते हुए संन्यास के संकेत दिये हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम को सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने पांच विकेट से हराय था। हीली ने कहा कि यह उनका इस प्रारुप का अंतिम मैच हो सकता है।

- Install Android App -

भारतीय टीम ने इस मैच में 339 रनों का कठिन लक्ष्य हासिल किया था। हीली ने मैच के बाद कहा, इस पूरे टूर्नामेंट में सभी ने अच्‍छी तरह योगदान दिया। यही वजह है कि हारने वाली कप्‍तान बनकर खड़े रहना निराशाजनक लग रहा है। हमने कई अवसर बनाएं। हमने दबाव बनाया। मगर हम मैच अपने नाम नहीं कर पाये।

भारतीय टीम की जीत में जेमिमा रोड्रिग्‍ज 127 और हरमनप्रीत कौर 89 रनों की अहम भूमिका रही। हीली ने जेमिमा का कैच तब गिरा दिया था जब वह 82 रन पर थीं। यह कैच ऑस्‍ट्रेलिया की हार का कारण बना। इस खिलाड़ी ने कहा कि उगला विश्वकप खेलने की उनकी कोई योजना नहीं है। साथ ही कहा कि अब उनका लक्ष्य अगले साल होने वाला टी20 विश्वकप है। हीली ने अब तक 123 एकदिवसीय मैच में सात शतक और 18 अर्धशतकों की सहायता से 3563 रन बनाए। उनकी औसत 35.98 और स्‍ट्राइक रेट 100 के करीब रहा।