jhankar
ब्रेकिंग
सुलगांव खंडवा:  विधवा बुजुर्ग महिला को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर चंद्रशेखर पंवार सामाजिक कार्यकर... 14 आरोपियों को आजीवन कारावास, फैसले के बाद कोर्ट परिसर में हंगामा Big breaking news: बैतूल जिले के ग्राम रिंगढाना आग ने मचाया तांडव, एक दर्जन से ज्यादा मकानों में लगी... नवांकुर अभियान धर्मकुंडी में 200 सीड बॉल तैयार, एसडीएम ने कहा युद्धस्तर पर वृक्षारोपण की तैयारी एसडीएम विजय राय ने मतदाता सूची शुद्ध करने के सख्त निर्देश  आधुनिक स्वास्थ्य और आधुनिक हरदा की थीम पर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार विश्व बाल श्रम निषेध दिवस अंतर्गत इंडस्ट्रीज एरिया में विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न हरदा : 13 से 15 व 17 जून को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 हेतु संशोधित कार्यक्रम... कलेक्टर कार्यालय में जिला स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

अग्रेजों से भी ज्यादा हिटलर शाही हो गया है जिला प्रशासन : मोहन सांई

हरदा: विगत दिनों किसानों ने अपनी गेहूं की उपज सरकार द्वारा एक एक दाना गेहूं खरीदी का आश्वासन दिया था लेकिन हरदा जिले में 10 हजार किसान गेहूं बेचने से वंचित रह गए जब किसानों की जिला प्रशासन ने सुध नहीं ली सरकार ने 9 मई को ही स्लॉट बुकिंग बंद कर दी तो किसान अपनी ट्रालियां जो 10 – 10 दिन से खरीदी केंद्रों पर रात जग कर रहे थे वो अपनी ट्रालियां ले कर जनसुनवाई में पहुंचे थे

- Install Android App -

सरकार ने जनसुनवाई इसलिए शुरू की कि गरीबों की किसानों की आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके लेकिन यहां नजारा कुछ और ही हुआ जिले प्रशासन ने किसानों को समन जारी कर दिए और 29 मई को तहसील कार्यकाल में अनुपस्थित रहने की दशा में गिरफ्तारी वारंट जारी करने की बात कही है जिला कांग्रेस जिला प्रशासन से मांग करती है तत्काल किसानों को दिए गए समन वापस ले

जब जिला कलेक्टर से बात होने के बाद किसानों ने धरना स्थगित कर दिया गया था तो फिर इसी तानाशाही रवैया अपनाने की जय जरूरत पड़ी इन समन जारी करने से किसान डरने वाला नहीं है किसान देश का अन्नदाता है चोर नहीं है जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहन सांई ने कहा है अगर किसानों से समन वापस नहीं लिए तो हम आंदोलन करेंगे कलेक्टर कार्यालय घेराव किया जाएगा ।