jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

जयपुर में डंपर हादसा: 11 लोगों की मौत, 18 घायल ! 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जयपुर। शहर सोमवार की दोपहर हरमाड़ा इलाके में एक तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे, और सड़क पर खून फैल गया था।

पुलिस ने बताया कि ड्राइवर कल्याण मीणा नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हादसे के बाद वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

मृतकों में महेंद्र नाम के एक शख्स भी थे, जो अपनी भतीजियों को बस में बैठाने आए थे। हादसे में उनकी मौत हो गई।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

- Install Android App -

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस हादसे पर दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रेफर किया गया है।

 

पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसे के वक्त ड्राइवर ने इतनी तेज गति से वाहन क्यों चलाया।