jhankar
ब्रेकिंग
निमाड़ी लोकगीतों पर कलाकारों ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश में मोंथा का असर, अगले 24 घंटे रहें सावधान, इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

भोपाल। साइक्लोन मोंथा के असर से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हो रही है। इस चक्रवात का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रदेश में तीन सिस्टम भी एक्टिव हैं, जिस कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश में सिस्टम का असर और अधिक बढ़ने की जानकारी दी है। साथ ही आज 11 जिलों में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

- Install Android App -

MP में 3 सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में वर्तमान में 3 सिस्टम एक्टिव हैं, जिस कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। अरब सागर में एक डिप्रेशन एक्टिव है। इसके अलावा एक टर्फ एमपी के पास से गुजर रही है और उत्तरी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय है। इस वजह से प्रदेश में बारिश का दौर चल रहा है। दूसरी ओर तूफान ‘मोंथा’ की वजह से भी तेज आंधी का दौर है। अगले 24 घंटे में प्रदेश में इन सिस्टम का असर और ज्यादा बढ़ेगा, जिस कारण बारिश और तेज हवाएं चलेगीं। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

MP के 11 जिलों मे बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश के 11 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज 29 अक्टूबर को श्योपुर, मुरैना, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर जिले में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की भी संभावना है।