jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

SDM के बिगड़े बोल : अन्नदाताओं की मांग पर कहा- फसल वापस ले जाओ

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया कृषि मंडी में किसानों के उपज की दो दिन से बोली नहीं लग रही थी। आज तीसरे दिन भी जब दोपहर तक बोली शुरू नहीं हुई तो किसान आक्रोशित हो गए l किसान हंगामा करने लगे। लेकिन उस वक्त उनका गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब समस्या सुनकर समाधान करने के बजाय SDM ने उन्हें कह दिया कि फसल वापस लेकर चले जाएं। लेकिन किसानों ने भी उन्हें गजब जवाब दे दिया।

- Install Android App -

दरअसल, किसानों के हंगामा करने की सूचना जिला प्रशासन को मिली तो मंडी प्रशासक और दतिया एस डी एम संतोष तिवारी कृषि मंडी पहुंचे। इस दौरान एस डी एम और किसानों के बीच भी गर्मा गर्मी हो गई l किसान ने कहा- ‘आज तीसरा दिन भी निकल गया। व्यापारियों ने बोली शुरू नहीं की। इस पर SDM ने जवाब दिया ‘फसल वापस ले जाओ।’ अधिकारी का जवाब सुनकर किसान और उखड़ गया। उन्होंने कह दिया कि किसान बोला तो हम फसल सड़क उड़ेल देंगें या आपके द्वार पर फसल उड़ेल देंगें l

हालांकि कुछ देर बाद एस डी एम ने मंडी व्यापारियों और किसानों को समझाइश दी। व्यापारियों ने मंडी में बोली शुरू की। जिसके बाद मामला शांत हुआ। लेकिन सवाल यह उठता है कि व्यवस्था बनाने में असफल अफसर इसे सुधारने के बजाय फसल उठा ले जाने जैसा बयान देंगे तो उनकी मांग कौन सुनेगा?