jhankar
ब्रेकिंग
राजस्थान में इन 8 एनर्जी ड्रिंक्स पर लगा बैन, 5 लाख कैन जब्त एक पेड़ बेटी के नाम" में ही बेटियां रहीं पीछे, बैनर पकड़कर खड़ी कीं सिद्धार्थ सिंह परिहार का आईआईटी दिल्ली में चयन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमर सिंह उइके ने किया सम्मान विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅

MSP पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों में उत्साह, 20,000 से अधिक रजिस्ट्रेशन दर्ज

भोपाल। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिये अब तक 20 हजार 98 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकते हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने किसानों से अपील की है कि निर्धारित समय में पंजीयन अवश्य करा लें। उन्होंने बताया है कि किसान पंजीयन की व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाये गए हैं। केन्द्र सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिये गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रूपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है, जो गत वर्ष से 160 रूपये अधिक है।

मंत्री  राजपूत ने बताया कि अभी तक इंदौर संभाग में 4084, उज्जैन में 9524, ग्वालियर में 476, चम्बल में 123, जबलपुर में 788, नर्मदापुरम में 900, भोपाल में 3602, रीवा में 68, शहडोल में 83 और सागर में 450 किसानों ने पंजीयन कराया है।

पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था

पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है।

- Install Android App -

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था

पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था एम.पी. ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे पर की गई है।

किसानों को करें एसएमएस

खाद्य मंत्री  राजपूत ने बताया है कि विगत रबी एवं खरीफ के पंजीयन में जिन किसानों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं, उन्हें एसएमएस से सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। गांव में डोंडी पिटवाकर ग्राम पंचायतों के सूचना पटल पर पंजीयन सूचना प्रदर्शित कराने तथा समिति/ मंडी स्तर पर बैनर लगवाने के निर्देश भी दिये गये हैं।