jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

हरदा: किसान भाई 31 दिसम्बर तक कराएं अपनी फसल का पंजीयन

हरदा  / उप संचालक कृषि श्री संजय यादव ने बताया कि रबी फसल 2024-25 का फसल बीमा के नामांकन की प्रक्रिया जारी है। फसल बीमा करवाने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर निर्धारित है। उन्होने बताया कि जिले में गेहूं ,चना और सरसों फसल अधिसूचित की गई है। फसल बीमा के लिये गेहूं का प्रीमियम 675 रूपये प्रति हेक्टेयर, चने का प्रीमियम 594 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा सरसों का प्रीमियम 510 प्रति हेक्टेयर निर्धारित है। उन्होने किसान भाइयों से अनुरोध किया है कि जल्दी से जल्दी अपनी फसल का बीमा करवाएं, अंतिम तारीख का इंतजार न करें। उन्होने बताया कि बीमा कराने के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, ऋण पुस्तिका अनिवार्य दस्तावेज है। इनके अलावा बुवाई का प्रमाण पत्र भी जरूरी है।

- Install Android App -

उपसंचालक श्री यादव ने बताया कि ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा अपने संबंधित बैंक से करवाए। इसके लिए किसान भाई बैंक में अपना नवीनतम आधार कार्ड, और बोई गई फसल के बारे में बैंक को शीघ्र ही अवगत कराएं। उन्होने बताया कि अऋणी किसान जिन्होंने बैंक से केसीसी नहीं ले रखा है वो किसान भी अपने संबंधित बैंक या सीएससी सेंटर से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। जो किसान डिफॉल्टर है वे भी सीएससी सेंटर के माध्यम से अपनी फसल का बीमा करवा सकते हैं। फसल बीमा संबंधी अधिक जानकारी के लिए बीमा कंपनी प्रतिनिधि या कृषि विभाग के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।