ब्रेकिंग
ओवल टेस्ट : भारत के पलटवार से इंग्लैंड हैरान, 52 रन की लीड Aaj ka rashifal: आज दिनांक 02 अगस्त 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हिन्दू राष्ट्र हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है - स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज, महाराष्ट्र के प... मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद जनसाधारण एक्सप्रेस के दो कोच कानपुर के पास पटरी से उतरे सडक़ हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बहु ने की थी आत्महत्या, इंदौर पुलिस उपायुक्त ने फरार पति सहित सास ससुर तीन... रहटगांव। नवागत थाना प्रभारी मनोज दुबे को मिली बड़ी सफलता , 11 साल से फरार चले रहे वारंटियो को भी धर ... यूनियन कार्बाइड के कचरे की राख भी सिरदर्द, विनिष्टिकरण प्रक्रिया से हाई कोर्ट असंतुष्ट पीएम किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त को होगी जारी मध्य प्रदेश के बस स्टॉप हो रहे स्मार्ट

Facebook पर दोस्ती… अलग-अलग महिलाओं से बनाए संबंध… 1 करोड़ की ठगी भी की

एक युवक Facebook पर फर्जी नाम से रईस महिलाओं से दोस्ती करता है। इसके बाद अपनी मीठी-मीठी बातों में बड़े घराने की महिलाओं को जाल में फंसा लेता है। जबरन शरीरिक संबंध बनाकर ब्लैकमेल करता है। इसके बाद लगातार रुपए की मांग करते रहता है। चार पीड़ित महिलाओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी आपबीती बताई।

महिलाओं को जाल में फंसाने का मामला शनिवार को सुर्खियों में आया। चार पीड़ित महिलाएं सोशल मीडिया पर एक दूसरे के संपर्क में आईं। एक साथ आरोपित के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला लिया। महिलाओं से एक करोड़ से अधिक की ठगी हुई है। तीन महिलाएं आगरा और एक दिल्ली की निवासी है। दो महिलाओं ने जबरन शरीरिक संबंध बनाने और ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित महिलाओं ने यूथ हॉस्टल में संयुक्त प्रेसवार्ता बुलाई थी।

- Install Android App -

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि आरोपित मूलत टूंडला का निवासी है। आगरा में ठिकाने बदलकर रहता है। Facebook पर दूसरे नामों से अकाउंट बनाता है। आरोपित का असली नाम मोहित है। आरोपित बेहद शातिर है। दर्द भरी कहानी सुनाता है। खुद को गूगल कंपनी में एचआर बताता है। जबकि हकीकत कुछ और ही है।

एक पीड़ित महिला सदर क्षेत्र की निवासी है। महिला ने बताया कि 2016 में फेसबुक पर मोहित से दूसरे नाम से दोस्ती की। खुद को अनाथ बताया। जानकारी दी कि उसकी पत्नी भाग गई है। बच्चा हॉस्टल में पढ़ता है। महिला से बच्चे के इलाज के नाम पर रुपए लिए। अपनी शादी में जेवरात चढ़ाने के नाम पर उनसे जेवरात मांग लिए। जेवरात वापस मांगने पर आरोपी ने भगवान टॉकीज के पास बुलाया। जवाहर नगर कालोनी में एक कमरे पर ले गया और रेप किया।