jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

सडक़ हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत

मैनपुरी। शुक्रवार को एक भीषण हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले की केथोली ग्राम पंचायत के हरिपुरा निवासी दीपक (36) आगरा में अपनी भतीजी काव्या का जन्मदिन मनाकर अपने परिवार के साथ गांव लौट रहे थे कि बेबर क्षेत्र में नगला ताल के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।

- Install Android App -

इस हादसे में कार सवार दीपक, पत्नी पूजा, बेटी आशी और आर्या और दीपक की बहन सुजाता की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। दीपक की एक पुत्री आराध्या इस दुर्घटना में घायल है। इस दुर्घटना के बाद यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।