jhankar
ब्रेकिंग
करवा चौथ पर यातायात प्रभारी वर्षा गौर की अनूठी पहल, पत्नियों के हाथों पतियों को पहनवाए हेलमेट टोल प्लाजा के 20 किमी दायरे में रहने वालों को राहत, स्थानीय पास की नई दरें तय अनियमितता के चलते हरदा में दो पटाखा प्रतिष्ठान सील ! टिमरनी तहसील में 4 लाख के अवैध पटाखे जब्त हरदा में 55 हजार रुपए की ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई देवास जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन  राजस्थान-एमपी से मुंबई तक बेटियों की सौदेबाजी का काला सच सरकारी नौकरी करना है तो किसी हिंसक आंदोलन का हिस्सा न बने पढे़ पूरी खबर विस्तार... शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, टिमरनी थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज हंडिया बस स्टैंड से निकल रहे मिट्टी से भरे डंपर, ओवरलोडिंग पर जांच की जरूरत,,,,, आज मनाया जा रहा करवा चौथ का पर्व, सुहागिन महिलाएं करेंगी चांद का दीदार

उज्जैन में जाली नोट रैकेट का पर्दाफाश; 19 लाख रुपये के साथ एक गिरफ्तार

उज्जैन। हीरा मिल की चाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 19 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को पूरे मामले का राजफाश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम ने सोनू नामक एक युवक के घर पर दबिश दी थी।

- Install Android App -

उज्जैन। हीरा मिल की चाल में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक युवक को 19 लाख रुपये के नकली नोट के साथ पकड़ा है। शुक्रवार को पूरे मामले का राजफाश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार रात पुलिस टीम ने सोनू नामक एक युवक के घर पर दबिश दी थी, जहां से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए। बताया जा रहा है कि करीब 19 लाख रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस लंबे समय से रखी थी नजर
पुलिस लंबे समय से सोनू पर नजर रख रही थी, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। सोनू का नाम बीते दिनों तेल कांड में भी सामने आया था, जब महाराष्ट्र से आए तेल से भरे ट्रक की हेराफेरी की गई थी। नकली नोट मामले में अधिकारियों का कहना है कि आरोपित के अन्य साथियों की तलाश जारी है।