मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट, दोनों ही इंडस्ट्री ही बड़ी हिरोइनों में से एक हैं। फिल्मों में काम करने के साथ-साथ दोनों हिरोइनें बड़े-बड़े ब्रांड्स के प्रचार भी करती हैं। ऐसी ही एक ब्रांड की वजह से दीपिका पादुकोण के फैंस आलिया भट्ट को टारगेट कर रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि आलिया भट्ट दीपिका पादुकोण से जलती हैं। हाल ही में अमेरिकी कपड़ों की कंपनी लेवी ने आलिया भट्ट को अपना ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर घोषित किया।
आलिया भट्ट ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया- कभी-कभी सबसे स्वाभाविक फिटिंग भी सबसे खास सफ़र में बदल जाती हैं। लेवी के ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर के रूप में इस सफ़र में कदम रखने के लिए उत्साहित हूं। आलिया के इस पोस्ट पर दीपिका पादुकोण के फैंस ने कमेंट किया है। कई फैंस ने आलिया भट्ट को टारगेट करते हुए कहा कि आलिया दीपिका से जलती हैं। दरअसल, आलिया से पहले दीपिका इस ब्रांड की एंबेसडर थीं।

