jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Farmani Naaj सिंगर और मशहूर युट्यूबर के पिता और भाई को हत्या के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर : फरमानी नाज के पिता और भाई समेत चार लोगों को फरमानी नाज के चचेरे भाई की हत्या के मामले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि फरमानी के पिता और भाई ने अवैध संबंधों के शक में फरमानी के चचेरे भाई की हत्या कर दी | जानकारी के अनुसार । रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर माफी में पांच अगस्त को 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि जब इस मामले की जांच की गई तो सिंगर के पिता आरिफ, भाई फरमान और दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद सहित पांच लोगों की संलिप्तता सामने आई।

एसपी ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक अन्य आरोपी शाकिर फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पूछताछ के दौरान फरमान ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद के अवैध संबंध थे।

इसी वजह से उसने उसकी हत्या कर दी | एसपी ने कहा कि अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया गया है।

मालूम हो कि पिछले साल सिंगर फरमानी नाज ने भगवान शिव की स्तुति करने वाला एक भक्ति गीत ‘हर हर शंभू’ गाया था, जिसके बाद उन पर कई तरह के कमेंट किए जाने लगे थे. देवबंद के एक मौलवी ने इसे गैर – इस्लामिक निषिद्ध करार दिया था।

 

- Install Android App -

मुजफ्फरनगर की रहने वाली फरमानी नाज के यूट्यूब पर 45 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं –

उन्होंने कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता और उन्होंने ‘हर-हर शंभू’ गाकर कोई गलती नहीं की है. सिंगर फरमानी नाज ने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी हिस्सा लिया था।

एसपी ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते 5 अगस्त को मोहम्मदपुर माफी गांव के बाहर शाम को खुर्शीद नाम के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस ने मृतक खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध धारा 302 में केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एसओजी सहित तीन टीमों का गठन किया था | तीनों टीमों ने जांच-पड़ताल की | इसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया | घटना में प्रयुक्त बाइक और चाकू बरामद कर लिए गए हैं।मृतक फरमानी नाज का चचेरा भाई था।

[ खबर स्तोत्र : साभार जनता का रिश्ता ]