jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश हंडिया में 14 अक्टूबर को सजेगा गरबा का रंग, विजेता को मिलेगा 51 हजार का पहला इनाम 10 अक्टूबर शनिश्चरी अमावस्या पर नौसर शनि मंदिर में हवन

उज्जैन : कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे किसानों को रोका, बहस

उज्जैन। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष अशोक जाट की जिलाबदरी निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन करने आ रहे किसानों को सोमवार को शहर आने वाले प्रमुख मार्गों पर रोक लिया गया। बडऩगर और कानीपुरा रोड पर किसानों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। एमएलए और जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार को खुद मौके पर जाना पड़ा। इस दौरान बहस भी हुई।

- Install Android App -

जाट को पांच दिन पहले जिला बदर किया गया था। उनपर किसानों के पक्ष में आंदोलन करने के चार्ज हैं। चूंकि जिले में अभी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी चल रही है और वह इसमें खलल डाल सकते थे, इसलिए जिलाबदर की कार्रवाई की गई है। आदेश के खिलाफ तीन दिन पहले कांग्रेस ने प्रशासनिक संकुल पर धरना दिया था। तब अल्टीमेटम देकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और शहर कांग्रेस अध्यक्ष लौट आए थे।

अल्टीमेटम खत्म होने के बाद सोमवार से वह प्रदर्शन करने वाले थे। इसके लिए जिले भर से किसान बुलाए गए थे। उन्हें ट्रैक्टर लेकर पहुंचने के आदेश दिए गए थे। मगर ट्रैक्टर के साथ किसानों को पुलिसकर्मियों ने घुसने नहीं दिया। विधायक महेश परमार और नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने बताया कि हमारे किसानों को जगह-जगह रोका जा रहा है। पर हमारा आंदोलन कमजोर नहीं होने वाला है। हम जाट का जिलाबदर का आदेश निरस्त कराने तक आंदोलन करते रहेंगे।