बर्न। स्विटलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने तीन साल पहले खेल से संन्यास ले लिया था। इसके बाद भी उनकी कमाई कम नहीं हुई है। फेडरन अभी भी कमाई के मामले में सर्बिया के नोवाक जोकाविच और स्पेन के रफल नडाल से आगे हैं। वह बास्केटबाल स्टार माइकल जॉर्डन, लेब्रोन जेम्स और गोल्फर टाइगर वुड्स जैसे अरबपति खिलाड़िेयों की सूची में शामिल हैं। एक रिपोर्ट अनुसार फेडरर संन्यास के बाद भी कारोबार और ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई कर रहे हैं। वह टीम यूरोप और टीम वर्ल्ड के बीच होने वाले प्रतिष्ठित लेवर कप टेनिस टूर्नामेंट के सह-संस्थापक भी हैं जिससे उन्हें काफी कमाई होती है।
अपने करियर में फेडरर लगातार 16 सीज़न तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। फेडरर संन्यास के बाद अरबपति बनने वाले दुनिया के दूसरे टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले रोमानिया के इओन टिरियाक ने यह मुकाम हासिल किया था। टिरियाक ने 1970 में फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता था लेकिन उन्होंने अपनी अधिकांश संपत्ति निवेश के जरिए बनाई। वहीं वर्तमान में सक्रिय खिलाड़ियों की बात करें तो स्पेन के युवा स्टार कार्लेासे अल्कारेज पिछले 12 महीनों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी हैं।

