jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

खाद विक्रेता पर किसानों से अधिक दर वसूलने का आरोप – किसान ने की शिकायत । खाद व्यापारी भाजपा नेता , कांग्रेस विधायक का खास ! 

सिराली। नगर सिराली में खाद विक्रेताओं द्वारा किसानों से अधिक दर वसूलने का मामला सामने आया है। महेंद्रगांव निवासी किसान हरिओम गौर ने स्थानीय कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई है कि सिराली स्थित माहेश्वरी मेसर्स दुकान से उन्होंने 27 अक्टूबर 2025 को सुबह 8 बजे IFFCO DAP (18:46) खाद खरीदी थी, जिसके लिए उनसे निर्धारित दर से अधिक राशि वसूली गई।

 

किसान ने शिकायत में बताया कि दुकानदार द्वारा DAP खाद का प्रति बोरी मूल्य 1,350 रुपये बताया गया, जबकि उन्होंने कुल 6 बोरी (3 क्विंटल) खाद खरीदी थी। भुगतान उन्होंने PhonePe के माध्यम से 4,800 रुपये और शेष 4,000 रुपये नकद रूप में किया। किसान के अनुसार, कृषि विभाग द्वारा निर्धारित दर 1,350 रुपये प्रति बोरी थी, जबकि विक्रेता ने उनसे 1,450 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से वसूली की। इस प्रकार कुल 600 रुपये अतिरिक्त राशि ली गई।

 

किसान ने अपनी शिकायत में यह भी उल्लेख किया है कि दुकानदार ने रसीद देने से इनकार कर दिया। इस पर उन्होंने कृषि विभाग से कार्रवाई की मांग की है।

- Install Android App -

ग्रामीणों के अनुसार, कई दुकानदार DAP, यूरिया और अन्य खादों पर मनमानी दर वसूल रहे हैं। इससे किसानों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।

 

किसानों  ने एफिडेविट देकर कार्रवाई की मांग की है हरदा कृषि विभाग की वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त दुकान की सो मशीन आधार कार्ड और ओरिजिनल बिल के साथ मिलान करने पर प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी पाई गई संपूर्ण कागजात सील करके अपने साथ ले गए पंचनामा बनाया।

 

इधर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत ने सोशल मीडिया पर कहा कि खाद व्यापारी विधायक अभिजीत शाह का खास है।। वही मांहेश्वरी बंधु भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के नेताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहे है। पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल के भी बहुत करीबी है। अभी वर्तमान में भी खाद विक्रेता व्यापारी भाजपा पार्टी में  पदाधिकारी भी है। उसके बाद में खाद की काला बाजारी में उनका नाम आना कही न कही पार्टी की छवि खराब करना है। ऐसी जन चर्चा सिराली में हो रही ।