jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

खजुराहो : रिसॉर्ट का खाना कर्मचारियों के लिए बन गया जानलेवा, 4 की मौत

खजुराहो। छतरपुर जिले के खजुराहो में एक रिसॉर्ट में खाना खाने के बाद नौ कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसमें से चार की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पाँच अब भी गंभीर हालत में ग्वालियर के अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार, गौतम रिसॉर्ट के इन कर्मचारियों ने सोमवार शाम करीब पांच बजे नियमित रूप से परोसे जाने वाले भोजन में आलू-गोभी की सब्जी खाई थी| खाना खाने के कुछ ही समय बाद सभी को उल्टी, चक्कर और तेज घबराहट जैसे लक्षण महसूस होने लगे।

- Install Android App -

चार कर्मचारियों ने तोड़ा दम
बीमार पड़े लोगों में हार्दिक सोनी, प्रागीलाल कुशवाहा, गोलू अग्निहोत्री, बिहारी लाल पटेल, रामस्वरूप कुशवाहा, रवि कौदर, दयाराम कुशवाहा, रोशनी रजक और गिरजा रजक शामिल हैं। सभी को पहले जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताते हुए प्राथमिक इलाज किया। देर रात हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने इन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया, लेकिन परिजन ग्वालियर ले गए, जहां चार कर्मचारियों की जान नहीं बचाई जा सकी।

सूचना के बाद जांच में जुटा स्‍वास्‍थ्‍य विभाग
घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस हरकत में आ गए। पुलिस ने रिसॉर्ट जाकर भोजन के नमूने जब्त किए और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की। साथ ही भोजन, पानी और किचन से जुड़े सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जाँच रिपोर्ट के बाद ही बीमारी का वास्तविक कारण सामने आएगा। प्रशासन ने रिसॉर्ट प्रबंधन को स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।