छात्रा से दोस्त ने किया दुष्कर्म: अपने 2 दोस्तो को भी गंदे काम मे शामिल: नाबलिक छात्रा ने मां के साथ जाकर थाने मे की रिपोर्ट
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सरगुजा।जिले के दरिमा थाना क्षेत्र मे गांव में अपने रिश्तेदार के घर रहकर पढ़ाई कर रही छात्रा दुष्कर्म की शिकार हुई।
मिली जानकारी के नुसार घटना 9 मार्च की जहां छात्रा नाबालिग प्रेमी के बुलाने पर मिलने गई थी। प्रेमी उसे अपने रिश्तेदार के मकान मे ले गया जहां साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच प्रेमी के दो साथी यशवंत कुमार सिंह (22) और सुरेंद्र सिंह (20) भी आ धमके और छात्रा को धमकाया कि उसका वीडियो बना लिया गया है।
वीडियो वायरल करने का कहकर 5 रात किया गैंगरेप
युवको ने छात्रा को धमकाया कि उनके साथ संबंध नहीं रखेगी, तो वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर बदनाम कर देंगे।
छात्रा को धमकी देकर उसके दोस्त और दोनों युवक पांच दिन तक रात में बुलाकर सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। छात्रा ने डर से घटना की सूचना किसी को नहीं दी। वह बुलाने पर रोज रात को घर से निकल जाती थी। दो से तीन घंटे बाद वापस चली जाती थी।
मां के साथ जाकर थाने में की शिकायत
छात्रा को रात मे बाहर निकलने पर रिश्तेदार को शक हुआ तो छात्रा की मां को जानकारी दी। छात्रा की मां जब से छात्रा मिली तो उसे सब पता चला। पीड़ित छात्रा को साथ लेकर उसकी मां ने दरिमा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामले में अपचारी बालक तथा आरोपित यशवंत कुमार और सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध धारा 64(2) (ढ), 70(2), 71, 3 (5) बीएनएस एक्ट के तहत अपराध पंजीकृत कर तीनों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया।

