jhankar
ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026 के मुख्य समाचार की एक झलक हरदा: 4 वर्षीय छात्रा शिवांगी जाट की मौत के मामले में स्कूल वैन चालक और मालिक पर केस दर्ज, वैन जब्त 10 सितंबर 2026 का सुविचार कल जो हुआ उसे भूलकर, आज एक नई शुरुआत करो गणेश महोत्सव पर डीजे की तेज आवाज पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ा तो मशीनें होंगी जब्त संभाग स्तरीय स्पर्धा में बैतूल व नर्मदापुरम फुटबॉल चैंपियन, शतरंज में 5 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चय... सितंबर में 9 दिन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी प्रभावित, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल तेलंगाना- हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर दर्दनाक हादसा देवास: रात में खरीदे 250 ग्राम मलाई के लड्डू, सुबह फ्रिज से निकाले तो आने लगी बदबू ग्वालियर में आधी रात को बेकाबू कार दो मंजिला मकान में घुसी, एक की मौत, तीन घायल, 125 किमी की रफ्तार ... भगवान वेंकटेश की भव्य शोभायात्रा निकली, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

बैतूल–इटारसी हाईवे की जर्जर हालत पर गडकरी नाराज: लापरवाह अफसरों पर गिरेगी गाज

बैतूल। देश के केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्यप्रदेश के बैतूल–इटारसी हाईवे की खराब हालत पर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में निजी दौरे पर बैतूल जिले के चुरना पहुंचे गडकरी को हाईवे की जर्जर स्थिति की जानकारी मिली थी। इसके बाद नई दिल्ली में आयोजित CII नैशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फ्यूचर ऑफ स्मार्ट रोड्स में उन्होंने इस मामले पर नाराज़गी जताई।

- Install Android App -

गडकरी ने कहा कि जिन अधिकारियों ने परियोजना में लापरवाही की है,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि बैतूल–इटारसी हाईवे के काम को लेकर रिपोर्ट मंगाई गई है। गडकरी ने सख्त लहजे में कहा “क्या ठेकेदार से महीने में हफ्ता मिल रहा है? क्या रिपेयर के नाम पर सिर्फ कागज़ों में एंट्री हो रही है?”

मंत्री ने कहा कि हाईवे की जर्जर हालत के लिए प्रोजेक्ट डायरेक्टर और रीजनल ऑफिसर की जिम्मेदारी तय होगी। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक साल से लोग सोशल मीडिया पर सड़क की खराब स्थिति की शिकायत कर रहे हैं और हादसों में लोगों की जानें जा रही हैं। इस पर अब तत्काल कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। गडकरी ने साफ कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ सड़कें बनाना नहीं, बल्कि देश के विकास का रास्ता बनाना है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।