jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

घरेलू बाजार में सोना 1,12,500 और चांदी 1,33,725 के उच्चतम स्तर पर

नई दिल्ली। घरेलू बाजारों में सोने और चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत हल्की नरमी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में दोनों धातुओं ने अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया। मंगलवार के कारोबारी ‎दिन मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 30 रुपए की गिरावट के साथ 1,12,200 रुपए पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 1,12,230 रुपए था। कारोबार के दौरान यह 1,12,500 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जो अब तक का उच्चतम स्तर है। इस समय यह 1,12,500 पर ही कारोबार कर रहा था। वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 305 रुपए की गिरावट के साथ 1,33,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। इसका पिछला बंद 1,33,555 रुपए था। दिन में इसने 1,33,725 रुपए का उच्चतम स्तर छू लिया, लेकिन बाद में गिरकर 1,33,407 रुपए पर कारोबार करने लगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में हलचल रही। कॉमेक्स पर सोना 3,781.20 डॉलर प्रति औंस पर खुला और दिन में 3,795.10 डॉलर तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने तक यह 3.10 डॉलर की तेजी के साथ 3,778.20 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। दूसरी ओर, चांदी 44.30 डॉलर प्रति औंस पर खुलने के बाद गिरकर 44.08 डॉलर पर आ गई, हालांकि दिन में इसने 44.36 डॉलर का उच्च स्तर भी छुआ। वर्तमान में निवेशकों का रुझान सोने की ओर अधिक दिख रहा है, जबकि चांदी में हल्की मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में भी उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

- Install Android App -

इंदौर में सोने, चांदी के भाव चढ़े
इंदौर,‌‌ 23 सितंबर (भाषा) स्थानीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को‌ सोना 1400 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 2900 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई। कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।

सोना 117400 रुपये प्रति 10 ग्राम,
चांदी 138400 रुपये प्रति किलोग्राम,
चांदी सिक्का 1400 रुपये प्रति नग।