jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

सोने के भाव 1,01,500 रुपए, चांदी लगभग 1,14,281 रुपए

नई ‎दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का सिलसिला गुरुवार को जारी है। गुरुवार को दोनों के भाव में बढ़त दर्ज की जा रही है। सोने के भाव 1,01,500 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,14,281 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोना 3,431.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,433.40 डॉलर प्रति औंस था। ‎‎फिलहाल यह 6.70 डॉलर की तेजी के साथ 3,440.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.93 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 37.90 डॉलर था। इस समय यह 0.24 डॉलर की तेजी के साथ 38.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।