jhankar
ब्रेकिंग
सिवनी मालवा में SDM विजय राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई TI हत्याकांड पर कमल पटेल का कांग्रेस पर हमला, राहुल-मनीष जायसवाल की संपत्ति राजसात करने की मांग लुधियाना में कबाड़ गोदाम में भीषण आग अहमदाबाद - फुटपाथ पर सो रहे 3 लोगों को फॉर्च्यूनर ने कुचला एक महिला की मौत मेरा युवा भारत हरदा द्वारा विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 का हुआ आयोजन उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम के तहत न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारीगण के मध्य रोमांचंक क्रिके... कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं सुरक्षित बचपन अभियान: हरदा के स्कूलों में बच्चों को बताए बाल अधिकार और सुरक्षा के उपाय शौचालय विहीन परिवारों का चिन्हांकन कर पोर्टल पर दर्ज करें, अधूरे आवास शीघ्र पूर्ण कराएं - सीईओ जिला ... सेंधवा में 17 साल की किशोरी ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Gold Price Today : सोने की कीमत में आई रेकॉर्ड तोड़ गिरावट, 10 ग्राम का रेट सुन मची ग़दर

Gold Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 सितंबर, 2023 को सोना 58,530 रुपये पर आ गया है। पिछले 24 घंटों में पीली धातु की कीमतों में 270 रुपये की गिरावट आई है। देखा जाये तो इस हफ्ते सोने के भाव में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 10 ग्राम सोने के भाव अगर कैरेट के हिसाब से देखें तो 24 24 कैरेट का भाव 58,530 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोने का दाम 53,650 रुपये पर पहुंच गया है।

Gold Price Today

सितम्बर का महीना आज खत्म हो जायेगा और कल से अक्टूबर का महीने शुरू हो जाने जा रहा है। अक्टूबर के महीने से त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाता है और फेस्टिवल के बाद शादी का सीजन आ जायेगा। शादियों में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। आपके घर में किसी की शादी होने वाली है तो आप अभी से सोना खरीदकर रख सकते हैं, इस तरह आप पैसे की बचत कर सकते हैं। शादियों में सबसे ज्यादा गहना ही लड़का और लड़की को चढ़ाया जाता है।

- Install Android App -

ऐसे में यदि आप सोने की खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए काफी अच्छा मौका साबित हो सकता है। क्योंकि, इस हफ्ते सोने की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव कब बढ़ जाये यह किसी को पता नहीं होता है, इसलिए सोना जल्दी से जल्दी खरीदने में भी भलाई है।

भारत के प्रमुख शहरों में सोने के भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 24 कैरेट /10 ग्राम सोने का भाव 58,680 रुपये चल रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 53,800 रुपये दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 58,530 रुपये बताई जा रही है, जबकि 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) की कीमत 53,650 रुपये ट्रेंड कर रहा है।अब चेन्नई की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 52,285 रुपये है, जबकि 22 कैरेट (10 ग्राम) 47,927 रुपये है।