jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

सोने के भाव ‎गिरकर 1,22,650, चांदी लगभग 1,48,550 रुपए

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ तेजी पर ब्रेक लगा है। बीते दिनों लगातार रिकॉर्ड बनाने के बाद गुरुवार को दोनों के कीमती धातुओं के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के भाव 1,22,650 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,48,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1,098 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,111 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,23,209 रुपये था। इस समय यह 539 रुपये की गिरावट के साथ 1,22,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

- Install Android App -

इस समय इसने 1,23,197 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,22,111 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रेक्ट 1,105 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,750 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,49,855 रुपये था। इस समय यह 1,290 रुपये की गिरावट के साथ 1,48,565 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,48,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,43,900 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। कॉमेक्स पर सोना 4,061.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 4,070.50 डॉलर प्रति औंस था।

इस समय यह 38.30 डॉलर की गिरावट के साथ 4,032.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस सप्ताह 4,081 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 48.45 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला बंद भाव 48.99 डॉलर था। इस समय यह 0.88 डॉलर की गिरावट के साथ 48.11 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 49.19 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर पर पहुंच चुके हैं।