jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Google देगा 25 लाख रुपए का इनाम, इस प्रोजेक्ट में खोज कर दिखाएं गलती

Google Rs 25 lakh reward : गूगल ने एक नया बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसमें यदि कोई गलती खोज कर बताएंगा तो गूगल की ओर से 25 लाख रुपए का इनाम दिया जाएगा। गूगल की ओर से जानकारी दी गई है कि ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स में गलती का पता लगाने वाले खोजकर्ता को कंपनी की ओर से 31,337 डॉलर (करीब 25 लाख रुपए) का पुरस्कार दिया जाएगा।

गूगल ने कहा, रचनात्मकता को करेंगे प्रोत्साहित
Google ने अपने Open Source Software Vulnerability Rewards Programme (OSS VRP) को लॉन्च करते हुए कहा कि बग खोजने वाले को उसकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के लिए इनाम दिया जाएगा। आपको बता दें कि Google कई ओपन सोर्स कार्यक्रम चलाता है और दुनिया का सबसे बड़ा ओपन सोर्स योगदानकर्ताओं में से एक है।

- Install Android App -

गूगल ने 12 साल पहले शुरू किया था प्रोग्राम
पिछले साल Google ने देखा कि ओपन सोर्स सप्लाई चेन में साइबर अटैक के मामलो में 650 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, ऐसे में Google ने 12 साल पहले Open Source Software Vulnerability Rewards Programme (OSS VRP) लॉन्च किया था। इसी प्रोग्राम में बग खोजने वाले को गूगल की ओर से 25 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की गई है। Google ने कहा कि उसका OSS VRP प्रोग्राम साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए लिए है, जिस पर गूगल करीब 10 बिलियन डॉलर का खर्च कर रहा है।