jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

ग्वालियर: 15 साल की नाबालिग से अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, दूर के रिश्तेदार पर मामला दर्ज,दवा लेने गई किशोरी को कार में बैठाकर ले गया आरोपी

मकडा़ई एक्सप्रेस 24 ग्वालियर। जिले के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 15 साल की है।

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, शंकरपुर निवासी किशोरी 25 जुलाई की शाम करीब 5 बजे तबीयत खराब होने पर किशनबाग स्थित एक मेडिकल स्टोर दवा लेने गई थी। इसी दौरान उसका दूर का रिश्तेदार साहिद अहमद कार से वहां पहुंचा। आरोप है कि परिचित होने का फायदा उठाकर आरोपी ने बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठा लिया। मना करने पर धमकाकर जबरन अपने साथ ले गया।

होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे पुरानी छावनी क्षेत्र के एक होटल में ले गया। वहां एक कमरे में जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी उसे किशनबाग के पास छोड़कर फरार हो गया।

धमकी के डर से 6 दिन तक चुप रही पीड़िता

- Install Android App -

आरोपी की धमकियों की वजह से किशोरी ने पहले घर में किसी को नहीं बताया। करीब 6 दिन बाद उसने हिम्मत जुटाकर अपनी मां और मौसी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

पहले आया था शादी का प्रस्ताव

जांच में सामने आया कि आरोपी के परिवार ने पहले किशोरी के लिए शादी का प्रस्ताव भेजा था। नाबालिग होने के कारण परिजनों ने प्रस्ताव ठुकरा दिया था और कहा था कि बालिग होने के बाद बात करेंगे।

पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपी की तलाश जारी

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की टीमें आरोपी साहिद अहमद की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।