jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा की भक्ति को मिला नया स्वर, पागल बाबा आश्रम में नूतन आरती का विमोचन, हंडिया सहित ... हैंडपंप के चारों ओर जमा हो रहा गंदा पानी, पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने जनसुनवाई में की शिकायत इंदौर क्राइम ब्रांच में रिश्वतखोरी का बड़ा मामला दिल्ली में बारिश से 'समंदर' जैसे हालात आईटीआई में छठवें चरण की प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाएं, स्कूलों के टॉयलेट रहें साफ - कलेक्टर जैन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का जन्माष्टमी के कारण बदली तारीख, अब 3 सितंबर को होगा आयोजन जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 18 अक्टूबर को होगी गुरव समाज ने कावड़ यात्रियों पर बरसाया फूल। सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

एसडीएम के आदेश के बाद भी नहीं लगे पेड़,कांग्रेस ने सीएमओ पर लगाए अवहेलना के आरोप

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।एसडीएम के आदेश के करीब एक महीने बाद भी नगर पालिका द्वारा पेड़ न लगाए जाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस ने इसे जनहित और पर्यावरण की अनदेखी बताते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा और पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ अमर सिंह उईके ने एसडीएम विजय राय के आदेशों की अवहेलना की है।

क्या है मामला

- Install Android App -

कांग्रेस ने 30 जून को जनसुनवाई में पेड़ कटाई की शिकायत की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम विजय राय ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी पर 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था और 20 फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए थे।

आदेश के बाद कांग्रेस नेताओं ने मौके का निरीक्षण किया। स्वदेश शर्मा और दीपक दीक्षित का कहना है कि आदेशित स्थल पर न तो एक भी छायादार पेड़ लगा है और न ही फलदार वृक्ष।नेताओं ने क्या कहा

नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा ने कहा,एसडीएम द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए दिए गए आदेशों का पालन न होना गंभीर है। यह आदेश जनहित में थे, लेकिन नगर पालिका ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने कहा,वरिष्ठ अधिकारी के स्पष्ट आदेश के बाद भी लापरवाही बरतना ठीक नहीं है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशों का तत्काल पालन करना चाहिए। आदेशों की अनदेखी से प्रशासन की छवि धूमिल होती है। कानून और प्रशासनिक आदेश सभी के लिए बराबर हैं।एसडीएम विजय राय ने कहा कि बिना अनुमति पेड़ काटने या पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने मांग की है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा एसडीएम के पूर्व आदेशों का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जाए। यदि लापरवाही जारी रहती है तो संबंधित अधिकारियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए।