मंदसौर के पशुपतिनाथ महादेव के दर्शन कर आगे बढ़ी श्री देवनारायण यात्रा, मंदसौर गुर्जर समाज ने किया स्वागत
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 | हरदा/मंदसौर
भुआणा (हरदा) से भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली मालासेरी डूंगरी के लिए निकली लगभग 125 श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है। शनिवार प्रातः यात्रा मंदसौर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने विश्वविख्यात पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्रद्धालुओं ने हरदा जिले सहित समूचे क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। दर्शन-पूजन के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हो गई। पूरे मार्ग में “जय श्री देवनारायण” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
मंदसौर पहुंचने पर गुर्जर समाज के वरिष्ठ समाजसेवी राज्यसभा सांसद वंशीलाल गुर्जर, नपा अध्यक्ष श्रीमती रमा वंशीलाल गुर्जर, संजय रायखेरे डीएफओ मंदसौर, युवा समाजसेवी पप्पू गुर्जर , राजेंद्र चौहान, राजेश गुर्जर सहित सामाजिक बंधुओं ने शाल श्रीफल फूल मालाओं के साथ समाजजनों ने श्रद्धालुओं का आत्मीय स्वागत कर यात्रा की मंगलकामनाएं दीं।
यात्रा में गुर्जर समाज के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण दुगाया, हरदा विधायक डॉ. दोगने, वरिष्ठ समाजसेवी चुन्नीलाल रायखेरे, नयाखेड़ा अध्यक्ष हरि प्रसाद मुकाती, युवा महासभा जिलाध्यक्ष संजय विजगाने, मनोज आंजना, महंत चंद्रशेखर दास (बोरतलाई), एडवोकेट अशोक गुर्जर, राजेश बांके, योगेश पाटिल, लड्डू बागरे, पिंकू पाटिल, मनोज बागरे, राकेश आंजना, अजय पाटिल जनपद सदस्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हैं।
श्रद्धालुओं में भगवान श्री देवनारायण जी की जन्मस्थली के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है और पूरी यात्रा भक्ति



