हरदा : 500 वर्षो के प्रभु श्री राम के वनवास एवं सनातनियों, करसेवकों, साधु संतों के तप बलिदान एवं समर्पण के बाद आशा अपेक्षाओं का प्रकाश पुंज अवध मंदिर में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के रूप में अवतरित होने जा रहा है, जो की रामराज्य का प्रारंभ माना जा रहा है। इस ऐतिहासिक पल के उपलक्ष्य में ज्ञान गंगा स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य शोभा यात्रा 22 जनवरी को प्रातः 10:00 बजे स्कूल प्रांगण से प्रारंभ होगी जो खंडवा बाईपास से प्रताप टॉकीज, बीजेपी कार्यालय, महाराणा प्रताप चौक, नेहरू स्टेडियम होते हुए वापस स्कूल में समापन होगा। ज्ञानगंगा स्कूल परिवार समस्त नगरवासियों एवं धर्म प्रेमियों से आग्रह करता है कि प्रभु श्रीराम की शोभायात्रा का दर्शन लाभ अवश्य ले ।
ब्रेकिंग
