jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

नीमच में आंधी-बारिश के साथ गिरे ओले: गेहूं-मेथी की फसल भीगी; किसानों की चिंता बढ़ी

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले में सोमवार को दोपहर में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने जहां आम लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और कुछ स्थानों पर गिरे ओलों के कारण पारे में 4 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जिले का तापमान 35 डिग्री से घटकर 31 डिग्री पर आ गया है।

दोपहर में छा गया अंधेरा, शुरू हुई बारिश

- Install Android App -

सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक आसमान में काली घटाएं छा गई। 1 बजे तक रिमझिम बारिश ने तेज बौछारों का रूप ले लिया। दोपहर 2 बजे दोबारा शुरू हुई हल्की बारिश से सड़कों पर आवाजाही थम सी गई। मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हुआ है। जिले में पहले ही ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया था।

किसानों पर टूटा आफत का पहाड़
यह बिन मौसम बरसात ऐसे समय में हुई है जब खेतों में रबी की फसलों की कटाई चरम पर है।

भीगी फसलें: खेतों में काटकर रखी गई गेहूं, मेथी और चने की फसलें बारिश के पानी में पूरी तरह तरबतर हो गईं।
नुकसान की आशंका: फसलें भीगने से दानों की चमक फीकी पड़ने और उपज की गुणवत्ता खराब होने का डर है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।