jhankar
ब्रेकिंग
Big news HARDA: बुजुर्ग की संदिग्ध लाश मिली, पुलिस जांच में जुटी !! आज का पंचांगऔर राशिफल – 17 जून 2026, बुधवार मध्य प्रदेश की खास खबरें 17 जून 2026, बुधवार देश की खास बड़ी खबरें – 17 जून 2026, बुधवार आज विदेश की और बड़ी और खास खबरें – 17 जून 2026, बुधवार टिमरनी : अज्ञात कारणों से आदिवासी किसान ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या की। कुर्सी से उठकर दिव्यांग के पास पहुंचे कलेक्टर सोमेश मिश्रा,  कलेक्टर हो तो ऐसा जो गरीबों को दिल में... ‘संपदा 1.0’ में लंबित दस्तावेजों का 3 दिन में निराकरण कराएं पक्षकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिला शुद्ध पेयजल जांच का प्रशिक्ष बारिश में सावधानी जरूर बरतें, बिजली आपूर्ति अवरुद्ध होने पर 1912 अथवा चैटवोट 0755-2551222 पर संपर्क ...

हंडिया ‌: आज से हो गया नौतपा का आगाज, गर्मी कर देगी हाल बेहाल, आग उगलता है सूरज

हंडिया : प्रचंड गर्मी वाला दिन यानी नौतपा आज शनिवार से शुरू हो चुका है।आज से गर्मी ना सिर्फ अपना प्रचंड रूप दिखाएगी।बल्कि इसकी तपिश से सभी का जीना भी मुहाल हो जाएगा।नौतपा के दौरान गर्मी अपने छटे आसमान पर होती है और ऐसा इसलिए होता है। क्योंकि सूर्य देव की किरणें सीधे धरती मां पर पड़ती है। बताते हैं कि नौतपा में सूर्य 15 दिनों के लिए रोहिणी नक्षत्र प्रवेश करेंगे और शुरुआत के 9 दिन लोगों को बहुत ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नौतपा 25 मई से शुरू होकर 8 जून तक रहेगा।

पंडित प्रदीप कुमार गीते ने मकड़ाई समाचार से चर्चा के दौरान बताया कि नौतपा में शुरू के 9 दिन सूर्य देव ज्यादा तपते हैं।इस बार 25 मई को शाम 5 बजकर 54 मिनट पर सूर्य ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को कृतिका से रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं।और 8 जून तक शाम 4 बजकर 21 मिनट तक इसी नक्षत्र में रहेंगे।सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले शुरू के नौ दिनों को ही नौतपा के नाम से जाना जाता है।

हंडिया सामुदायिक केंद्र बीएमओ डॉ. शैलजा महाजन ने बताया कि इन दिनों तापमान जिस स्पीड से बढ़ रहा है इससे और ज्यादा खतरा हो सकता है इसलिए जरूरी है कि लोग ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे।उन्होंने कहा कि घर में रहना ही गर्मी से बचने का बेहतर तरीका है।जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है वैसे वैसे गर्मी का आघात होता है और गर्मी से लू लगती है।उन्होंने खबर के माध्यम से जनता को फलों का सेवन अधिक से अधिक करने को कहा है। जैसे तरबूज और गन्ने का रस पीएं।और ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं तथा घर पर ही नींबू पानी और पना बनाकर उसका सेवन करें।

टिमरनी : ‘कार्यवाही’ रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ राजस्व विभाग हुआ सख्त SDM ने दो ट्रेक्टर ट्राली किए जब्त

Anganwadi Supervisor Bharti 2024: आंगनवाड़ी विभाग में सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करे आवेदन

- Install Android App -

Harda News: थ्रेशर निर्माण कम्पनी व विक्रेता को देना होगी थ्रेशर की सुधरवाई!

Makdai Express 24 Social Media Handles