jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हंडिया : युवाओं की कहानियों और जुनून से गूंजा भव्य युवा महोत्सव

हंडिया। श्री विमलेश्वर शिव आश्रम आज उत्साह और ऊर्जा से सराबोर हो उठा, जब सिनर्जी संस्थान के युवालय प्रोग्राम के तहत आयोजित भव्य युवा महोत्सव में युवाओं ने अपनी मेहनत, संघर्ष और बदलाव की कहानियों से पूरे क्षेत्र को प्रेरित कर दिया। शानदार और जोशीले स्वागत नृत्य के साथ हुई शुरुआत ने वातावरण में नई चेतना और जोश भर दिया।

 

मंच पर युवाओं ने अपने गांवों में किए गए विकास कार्यों, व्यक्तिगत संघर्षों और बदलाव की अनूठी कहानियाँ साझा कीं। कई युवाओं ने बताया कि कैसे उन्होंने अपने गांव के मुद्दों को पहचाना, उस पर काम किया और ठोस परिणाम तक पहुंचे। उनके अनुभवों ने साबित किया कि ग्रामीण युवा अपनी सोच और प्रयासों से समाज में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

 

मुख्य मंच पर सीबीएमओ डॉ. शैलजा महाजन और खंड प्रशिक्षक अजय उपाध्याय ने युवाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वच्छता पर प्रेरक संदेश देते हुए बेहतर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सबसे भावुक क्षण तब आया जब थाना हंडिया के ASI देवकरण उईके ने अपनी बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने की संघर्षमयी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि किस तरह साधारण परिस्थितियों में पली उनकी बेटी ने निरंतर परिश्रम और आत्मविश्वास के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी यह कहानी सभागार में बैठे हर युवा के दिल को छू गई और साबित कर दिया कि सपने देखने वालों को मेहनत कभी निराश नहीं करती।

 

ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह महोत्सव साबित करता है कि हंडिया का युवा केवल भविष्य का सपना नहीं देख रहा, बल्कि अपने प्रयासों से उसे गढ़ भी रहा है।

- Install Android App -

सिनर्जी संस्थान के संस्थापक विष्णु जायसवाल ने युवालय की यात्रा को याद करते हुए कहा, “युवाओं की भागीदारी ही वास्तविक बदलाव की कुंजी है।” उनके प्रेरक शब्दों ने उपस्थित युवाओं में नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का संचार किया।

 

महोत्सव में सजी युवालय गैलरी पूरे वर्ष की उपलब्धियों और प्रयासों को प्रदर्शित करती रही। तस्वीरों, पोस्टरों और प्रोजेक्ट्स के जरिए युवाओं की इंटर्नशिप, सामाजिक अभियानों और गांवों में किए गए बदलावों की झलक देखकर अतिथि और पालक गर्व से भर उठे।

अतिथियों का पुष्पमाला और संविधान की उद्देशिका भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी युवा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। सामूहिक ग्रुप फोटो और उल्लास भरे नृत्य के साथ यह महोत्सव युवाओं के लिए यादगार क्षणों में तब्दील हो गया।

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सीबीएमओ डॉ. शैलजा महाजन, श्री राम चरण शिंदे, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री, सिनर्जी संस्थान के संस्थापक विष्णु जायसवाल, अजय उपाध्याय, डॉ. फ़ज़ल ख़ान, ANM पार्वती सिंह, सुश्री इंदु सरवरे, ASI देवकरण उईके, प्रधान आरक्षक विजेंद्र तोमर, शिवशंकर राय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक। उपस्थित थे।

यह महोत्सव न केवल युवाओं की प्रतिभा का उत्सव बना, बल्कि यह संदेश भी दे गया कि हंडिया का युवा बदलाव का नेतृत्व करने के लिए तैयार है।