jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Harda : अन्याय के विरुद्ध व्यापारीयो ने समर्थन दिया, जिला कांग्रेस पार्टी ने व्यक्त किया आभार

हरदा : राजनीतिक दुर्भावना से षडयंत्र पूर्वक गलत तरीके से झूठी शिकायत पर सिविल लाइन थाना हरदा मे कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के विरुद्ध शिकायत की जांच किए बिना तथ्यों के अपराध पंजीबद्ध किया जा रहे हैं।
शहर मे जुआँ, सट्टा, कालाबाजारी हर जगह व्याप्त हैं मंडियों मे किसानों के साथ ठगी लूट पाट, चोरी की घटना हो रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन सोया हुआ हैं ।

- Install Android App -

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि बिना जांच के राजनीतिक दबाव मे सिविल लाइन थाना हरदा द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया हैं जोकि न्यायोचित नहीं हैं और पुलिस प्रशासन को जगाने हेतु मे कांग्रेस पार्टी द्वारा दिनांक 07 अक्टूबर 2023 को 12 बजे तक हरदा शहर बंद का निवेदन किया गया जिसका सभी व्यापारियों ने समर्थन किया और अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर हरदा बंद किया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने न्यायहित मे आगे किसी भी अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पर एफ आई आर ना हो एवं डॉ दोगने के विरुद्ध षडयंत्र पूर्वक गलत तरीके से हुई झूठी शिकायत की जांच कर खात्मे की कार्यवाही की मांग की गई ।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल और पूर्व विधायक डॉ आर के दोगने एवं समस्त काँग्रेसजनों ने सभी व्यापारी बंधुओं का आभार धन्यवाद प्रकट किया। अन्याय के विरुद्ध व्यापारीयो को समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से धन्यवाद और आगे हर सुख दुख मे सभी व्यापारी बंधुओ के साथ कांग्रेस पार्टी हमेशा खड़ी हैं इस दौरान सभी कांग्रेस पार्षद, वरिष्ठ कांग्रेस नेतागण और समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।