jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Harda: अवैध मदिरा के विक्रय के मामले में 6 प्रकरण दर्ज

हरदा : जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश लाल ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए इन दिनों मदिरा के अवैध विक्रय व भण्डारण पर सख्त नजर रखी जा रही है। उन्होने बताया कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग के निर्देश पर मंगलवार को हरदा के दूध डेयरी मोहल्ला, ग्राम अबगांवखुर्द, मझली व टंकी मोहल्ला, वृत खिरकिया के ग्राम रोलगांव, सिराली व छिपाबड़ तथा वृत टिमरनी के ग्राम गोदड़ी, टिमरनी, नौसर व तजपुरा दबिश देकर कुल 29 पाव देशी प्लेन शराब, 24 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब व 650 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। इस दौरान आबकारी अधिनियम के तहत कुल 6 प्रकरण दर्ज किये गये। श्री लाल ने बताया कि जप्त शराब का अनुमानित मूल्य 71685 रूपये है।