jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

Harda : आज होगा गोवर्धन पूजन कल मनेगी भाईदूज

हरदा. दीपोत्सव का सबसे खास और बड़ा दिन दिवाली यानि लक्ष्मीपूजन सोमवार को सभी जगह मनाया गया। इससे पहले लोगों ने अपने घर आंगन दुकान का रंग रोगन किया। उन्हें फूल मालाओं बल्ब की झालरों और अलग अलग तरह से डेकोरेशन कर सजाया गया।

शाम को दीपक की रोशन से उन्हें जगमग, किया । इसके बाद शुभ मुहूर्त में लोगों ने धन की देवी लक्ष्मीजी का विधि विधान से पूजन किया। इसके बाद शुरु हुआ आतिशबाजी का दौर देर रात तक जारी रहा। जिससे

- Install Android App -

आकाश इंद्रधनुषी नजर आने लगा। इस साल तिथियों के हेर फेर और ग्रहण के कारण शनिवार व रविवार को दो दिन धनतेरस मनाई गई। इस कारण अगले दिन बनने वाला गोवर्धन पूजन बुधवार को मनेगा। भाईदूज का त्योहार गुरुवार को मनाया जाएगा।

दिनभर बंद रही दुकानें

इधर दिवाली की ग्राहकी में रही व्यवस्तता और थकान के साथ साथ मंगलवार को ग्रहण के. कारण पूरा बाजार बंद रहा। जिससे बाजार में सन्नाटा रहा। शाम को लोग बाहर सड़कों पर नजर आए। लोगों ने एक दूसरे से मुलाकत कर और सोशल मीडिया के जरिए इस त्योहार की मंगलकामनाएं दीं।