jhankar
ब्रेकिंग
विराट कोहली का प्रेमानंद महाराज आश्रम पर बड़ा बयान - 5 करोड़ वाले आरोप पर बोले - आस्था से जाता हूं, ... ₹10 करोड़ के बस स्टैंड में घटिया निर्माण का आरोप, नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने खोला मोर्चा कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति

Harda: उपभोक्ता आयोग हरदा का आदेश किसानों को मिलेगी फसल बीमा राशि |

हरदा/हंडिया : टिमरनी व खिरकिया तहसील के 4 किसानों को बैंक व बीमा कंपनी द्वारा फसल बीमा राशि के 411766 / रू. का भुगतान करना होगा। इन किसानों को गांव के अन्य किसानों के साथ फसल बीमा राशि नहीं मिल पाई थी। उपभोक्ता आयोग में प्रकरण दर्ज करने के बाद आयोग द्वारा दिये गये आदेश से किसानों को न्याय मिला। यह आदेश आयोग के मान० अध्यक्ष / न्यायाधीश जे.पी. सिंह व मान० सदस्य श्रीमती अंजली जैन द्वारा दिया गया है।

- Install Android App -

एडवोकेट दिनेश यादव ने बताया कि सोनतलाइ के किसान बृजमोहन आ. आत्माराम विश्नोई का के.सी.सी. खाता आई.सी.आई.सी.आई. बैंक हरदा में था इस किसान को अपनी सम्पूर्ण फसल बीमा राशि नहीं दी गई थी उपभोक्ता आयोग के आदेश के बाद इस किसान को बीमा राशि व मानसिक संत्रास व वाद व्यय के 184106 / रू. मिलेंगे। इसी प्रकार खिरकिया तहसील के ग्राम खमलाय के किसान कैलाश विश्नोई को 104642/रु. शेष फसल बीमा राशि बीमा कंपनी द्वारा दी जायेगी, ग्राम नीमगांव के किसान मनोरी पिता घासीराम विश्नोई को बैंक व बीमा कंपनी दोनों के द्वारा शेष फसल बीमा राशि 92384 / रू. का भुगतान किया जायेगा तथा टिमरनी तहसील के ग्राम नौसर के किसान राजेश राठौर को भारतीय स्टेट बैंक शाखा टिमरनी द्वारा 30634 / रू. का भुगतान करना होगा। इन सभी किसानों को 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी मिलेगा।