jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Manish Kashyap released: मशहूर यूटूबर मनीष कश्यप को सभी मामलों में मिली जमानत, समर्थको में खुशी की लहर |

Manish Kashyap: बिहार राज्य के पटना के बेऊर जेल में बंद तेज तर्रार पत्रकार व यूट्यूबर मनीष कश्यप को सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिल गई है। इसके बाद उसकी जेल से रिहाई की प्रक्रिया की जा रही है। आज रात तक वो जेल से बाहर आ सकता है। मनीष कश्यप के दोस्त और सच तक के डायरेक्टर मणि द्विवेदी ने दैनिक भास्कर से इसकी पुष्टि की है।

- Install Android App -

यह जानकारी सामने आने के बाद बेतिया में मनीष कश्यप के परिवार और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल है। उसकी मां और भाइयों के साथ समर्थकों ने मिठाई बांटी और खाई है। बता दें कि तमिलनाडु के फेक वीडियो केस में मनीष कश्यप ने इसी साल 18 मार्च को सरेंडर किया था। इसके बाद वह कुछ दिन मदुरई जेल और फिर बेऊर में बंद है।

मजदूरों के वायरल विडियो का क्या था मामला –

तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का फर्जी वीडियो शेयर करने को लेकर यूट्यूबर मनीष कश्यप की मुश्किलें बढ़ी थी। इस मामले में बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मनीष कश्यप के खिलाफ FIR दर्ज की थी। जब इस केस में छापेमारी शुरू हुई तो कई दिनों तक गिरफ्तारी के डर से मनीष कश्यप बिहार छोड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में कई जगहों पर छापेमारी हुई थी।

बेतिया पुलिस ने 18 मार्च को दूसरे केस में मनीष के घर की कुर्की जब्ती शुरू की तो उसने स्थानीय थाने में सरेंडर किया।