jhankar
ब्रेकिंग
खेत में धान की निंदाई कर रही महिला पर गिरा 33 KV का तार, करंट लगने से घायल मायके से लौट रही महिला बेटे समेत लापता, अपहरण का केस दर्ज सागर में जहरीली शराब से 18 लोगों की मौत, अवैध सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस बच्चों को सनातन संस्कृति से जोड़ने प्राचीन तिलभांडेश्वर मंदिर में सनातन संस्कार कार्यशाला शुरू सरकारी हॉस्टलों में आदिवासी छात्राओं की लगातार मौतों पर आक्रोश, पानसेमल में कक्षा 9 की छात्रा की मौत... मुख्य मार्ग पर मौत के ढेर: सड़क पर गिट्टी बेच रहे व्यापारी,  हंडिया में रेत के खेल पर पुलिस का ‘वार’, 9.15 लाख का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त,,,, एससी-एसटी एक्ट की FIR लिखते समय सावधानी बरतें, जांच में एविडेंस का ध्यान रखें - विशेष न्यायाधीश कथा में सुनाया सुदामा चरित्र, कृष्ण-सुदामा की मित्रता से मिली सीख 12 को रामसत्ता , दर्जनों भजन मंडलियां देंगी प्रस्तुति

Harda : गुरव समाज द्वारा श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव आज |

 

- Install Android App -

हरदा : गुरव समाज हरदा द्वारा समाज के आराध्य देहदानि श्री महर्षि दधीचि की जयंती महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से शनिवार को मनायी जावेगी।अध्यक्ष महेश चोलकर ने बताया कि श्री महर्षि दधीचि ऋषी जो कि त्याग और तपस्या और बलिदान के प्रेरणा स्त्रोत है की जयंती सामाजिक बंधुओ द्वारा मिलकर गुप्तेश्वर मंदिर में मनाई जावेगी।
जिसके लिए समाज जनों के घरों घर आमंत्रण युवाओ द्वारा दिया गया।हेमंत मोराने ने बताया कि आयोजन में गुप्तेश्वर मंदिर से सुबह महर्षि दधीचि चौराहा कलेक्टर कार्यालय बायपास रोड़ तक नवयुवको द्वारा बाइक रैली निकाली जावेगी।
त्वपश्चात गुप्तेश्वर मंदिर में दधीचि महराज का पूजन महाआरती एवम प्रसादी वितरण किया जाएगा। साथ ही समाजजनों के लिए सहभोज का आयोजन रखा गया है। आयोजन में शामिल होने विगत तीन दिनों से समाज जनों के घरों घर आयोजन में पधारने हेतु समाज जनों को आमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित किया गया। जयंती के दिन दोपहर में गुरव समाज पंचायत हरदा के अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवम सचिव के पदों हेतु निर्वाचन की प्रकिया की जावेगी जिसमे आवेदन लेकर अगले दिन रविवार को समाज के संरक्षक मंडल द्वारा नवीन पदों हेतु चुनाव कराए जावेगें। जयंती उत्सव में गुरव समाज के सभी सामाजिक बन्धु महिलाएं शामिल रहेगी।