jhankar
ब्रेकिंग
अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़ सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 7 प्रकरण दर्ज

Harda : मुख्यमंत्री होंगे जन आशीर्वाद यात्रा मैं शामिल , हरदा जिला करेगा भव्य स्वागत – कमल पटेल

Harda : मध्य प्रदेश सरकार के किए गए कार्यों से जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्र से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं इसी क्रम में 17 सितंबर को प्रातः सीहोर जिले के छिपानेर से हरदा जिले की छिपानेर में यात्रा प्रवेश करेगी यह यात्रा छिपानेर होते हुए भवन खेड़ी अबगांव होते हुए हरदा नगर में प्रवेश के साथ विभिन्न मार्गो से रथ यात्रा निकलते हुए महारानी लक्ष्मीबाई मिडिल स्कूल ग्राउंड पर पहुंचेगी जहां विशाल जनसभा होगी ।

- Install Android App -

तत्पश्चात यह यात्रा उड़ा ,चारखेड़ा होते हुए टिमरनी पहुंचेगी वहां पर भी एक मुख्यमंत्री जी की विशाल जनसभा होगी , जनसभाओं के साथ-साथ यात्रा के मार्ग में स्वागत सभाएं भी की जाएंगी।
इस यात्रा में हरदा जिले की उप यात्राएं भी शामिल होंगी हरदा जिले की समस्त जनता एवं कार्यकर्ता मिलकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का स्वागत करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला प्रभारी विकास वीरानी , जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने भी अपने विचार व्यक्त किये। यात्रा को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल से निमंत्रण देकर जनता जनार्दन को इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए प्रयास करेंगे। इस अवसर पर यात्रा प्रभारी मनील शर्मा ,राजू कमेडिया ,दर्शन सिंह गहलोद, जगदीश सोलंकी ,अशोक जैन कैलाश डूडी सहित सभी जिला पदाधिकारी मोर्चा अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।