jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

Harda News: प्राइवेट स्कूल संचालकों को कलेक्टर ने जारी किया नोटिस, इतनी तारीख तक देना होगा जवाब!

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिले के सभी अशासकीय स्कूलों के प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी नोटिस में प्राचार्यों से कहा गया है कि वे स्कूल के विद्यार्थियों को किसी दुकान विशेष से गणवेश, पुस्तकें टाई, जूते व बेल्ट खरीदने के लिए दबाव न बनाएं।
कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि कुछ मीडिया संस्थानों तथा विद्यार्थियों के पालकों की ओर से यह शिकायत प्राप्त हुई थी कि कुछ प्राइवेट स्कूल मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम और एनसीईआरटी की पुस्तकों के साथ-साथ अन्य प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें व गणवेश किसी दुकान विशेष से खरीदने के लिए विद्यार्थियों पर दबाव बनाते हैं, जिससे बच्चों के पालकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। इसके साथ ही स्कूलों के प्राचार्यों से कहा गया है कि वे स्कूल की फीस में वृद्धि, जिला स्तरीय समिति के अनुमोदन के बाद ही करें। समिति के बिना अनुमोदन के स्कूल की फीस में वृद्धि पाए जाने पर संबंधित स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों के प्राचार्यों से 16 अप्रैल तक स्पष्टीकरण चाहा गया है। निर्धारित तिथि तक अपना स्पष्टीकरण न देने वाले प्राचार्यों के विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

______________

- Install Android App -

यह भी पढ़े –