रहटगांव : रहटगांव थाने के पास मस्जिद मोहल्ले में आज सुबह एक मकान में एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
तमन्ना पिता रफीक खान उम्र (17) ने शुक्रवार सुबह 9 बजे अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने घरवालों को ऊपर के कमरे की सफाई करने जाने का बताया था। जब वह काफी देर तक नीचे नहीं आई, तो परिजनों ने जाकर देखा। वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया। शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मृतका के पिता रफीक खान सोसायटी में अनाज बांटने का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। की तमन्ना ने ऐसा कदम क्यों उठाया।

