jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : गणपति विसर्जन! प्रशासन की मुस्तैदी के बीच घाट से ब्रिज तक दिखीं कुछ तस्वीरें, जिन पर ध्यान ... हरदा की श्रद्धा बुच गुर्जर ने MPSI 2025 में हासिल की सफलता, बनीं पुलिस उपनिरीक्षक पहले प्रयास में UR... हंडिया : नमामि भारतम् के तहत गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 300 प्रतिभागियों ने किया सामूहिक गायन नाबालिग का निजता भंग करने वाला वीडियो प्रसारित करने का आरोप, साइबर जांच शुरू चारखेड़ा में चोरियों की झड़ी, तीन रात में तीन वारदातों से ग्रामीणों में चिंता हंडिया : विसर्जन कुंड तैयार, क्रेन भी पहुंची; श्री रिद्धनाथ घाट पर शुरू हुआ गणपति प्रतिमाओं के विसर्... गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट

Harda News: 55 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए लाते समय रास्ते में हुई मौत

हरदा : हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिछोला में रविवार शाम को एक व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह जिला अस्पताल में मृतक के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक के परिजनों ने बताया की अर्जुन सिंह पिता हजारी कलम उम्र 55 साल अपने घर के कमरे में रखे पुराने भूसे को हटाकर नए भूसे को भरने की तैयारी कर रहे थे।

जैसे ही डाल भरते समय भूसे में हाथ डाला भूसे के अंदर बैठे जहरीले सांप ने उनके बाए है हाथ की उंगली में डंक मार दिया। उस समय परिजन मजदूरी करने गए हुए थे। बुजुर्ग ने आस पड़ोस के लोगो को बताया जिसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया जा रहा था।

- Install Android App -

इस दौरान रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई।

Harda News: 55 वर्षीय व्यक्ति को जहरीले सांप ने काटा, इलाज के लिए लाते समय रास्ते में हुई मौत