jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

Harda News: ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत शहरी क्षेत्र में भी होंगे कार्यक्रम


हरदा :
 जल संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जनजागरूकता लाने के लिए बुधवार को ‘पर्यावरण दिवस’ से 16 जून ‘गंगा दशहरा तक ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 16 जून तक जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी गतिविधियां आयोजित होंगी।
हरदा शहर –
मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा श्री कमलेश पाटीदार ने बताया कि ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत हरदा में 6 जून को अजनाल नदी पेढ़ी घाट पर मिट्टी एवं गाद हटाने का कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार 7 जून को नगर पालिका के मीटिंग हॉल में जल सम्मेलन आयोजित होगा, 8 को वार्ड क्रमांक 35 स्थित बावड़ी और नदी की साफ-सफाई के लिये श्रमदान किया जाएगा। आगामी 9 जून को सुबह गुप्तेश्वर मंदिर से कलश यात्रा आयोजित की जाएगी और शाम 4 बजे जल संरक्षण विषय पर निबन्ध व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। आगामी 10 से लेकर 16 जून तक शहर के विभिन्न कुओं की साफ-सफाई की जाएगी। इसके अलावा 16 जून की शाम 7 बजे अजनाल नदी पेढ़ी घाट पर गंगा आरती की जाएगी। इस अवसर पर अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किये जायेंगे।
टिमरनी शहर –
मुख्य नगर पालिका अधिकारी टिमरनी ने बताया कि 6 जून को टिमरनी शहर में स्थित नीम कुआ, तमोली कुआ, चित्ताला कुआ व मण्डी कुआ की साफ-सफाई के लिये श्रमदान किया जाएगा। इसी प्रकार 9 जून को प्रातः 7 बजे से रैन बसेरा भवन से शंकर मंदिर तक कलश यात्रा तथा रैन बसेरा भवन में स्कूली छात्र-छात्राओं के लिये जल संरक्षण विषय पर निबन्ध, चित्रकला व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 16 जून को रैन बसेरा भवन में आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम तथा शाम 6 बजे से टिमरन नदी घाट पर गंगा आरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 6 से 16 जून तक पूर्व से निर्मित एवं वर्तमान निर्माणाधीन सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिये अभियान चलाया जायेगा तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
खिरकिया शहर –
‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत खिरकिया में जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन के लिये निकाय निधि से 2 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 1 गौमुख मंदिर परिसर में स्थित कुआ की साफ-सफाई, खुदाई व बोरिंग संबंधी कार्य किया जाएगा। निकाय निधि से 2 लाख रूपये की लागत से वार्ड 2 में गंभीर रोड़ पर कोद्याखाल कुआ पर साफ-सफाई, बोरिंग एवं पौधरोपण कार्य, 50 हजार रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 5 में स्थित कुआ पर साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कार्य, 1 लाख रूपये की लागत से वार्ड क्रमांक 13 गांधी चौक कुआ पर साफ-सफाई, रैलिंग एवं फैसिंग का कार्य तथा वार्ड 13-14 चारूवा रोड़ छीपाबड़ के अटल सरोवर तालाब पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा श्रमदान कर साफ-सफाई एवं गहरीकरण कार्य किया जाएगा।