jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda News: किसानों को खेती में ड्रोन के उपयोग के बारे में बताया

हरदा : जिले के किसानों को प्रोत्साहित एवं जागरूक करने के उद्देश्य से चम्बल फर्टिलाइजर्स एण्ड केमिकल्स लि. की ओर से बुधवार को ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन का उपयोग करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बताया गया कि कृषि में ड्रोन के उपयोग से समय की बचत भी हो सकेगी। ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम में सिद्धि विनायक आजीविका स्वसहायता समूह, अबगांव खुर्द से ड्रोन दीदी श्रीमती संगीता चौहान, प्रभारी उप संचालक कृषि विभाग श्री संजय यादव, सहायक संचालक कृषि डॉ. भगवत सिंह, चम्बल फर्टिलाइजर्स के उप प्रबंधक श्री सुरेन्द्र सिंह राठौड़, प्रधान मंत्री किसान सम्रद्धि केंद्र के संचालक सहित प्रगतिशील 60 किसानों ने भाग लिया। उप संचालक श्री यादव ने किसानों को नई तकनीक को अपनाने के लिऐ प्रोत्साहित किया ताकि दवाइयों से होने वाले स्वास्थ्य संबधी नुकसान से बचाव हो सके एवं समय, श्रम लागत को कम से कम किया जा सके।