jhankar
ब्रेकिंग
पोषण माह में बच्चों व माताओं को संतुलित आहार की दी जानकारी खेत में काम करने वाली महिला से दुष्कर्म का आरोप, पति को जहर देने का मामला दर्ज 12 घंटे में लूट का खुलासा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, मोबाइल-पैसे व वारदात में प्रयुक्त व... जुलूस में डीजे का शोर… फिर पुलिस की कार्रवाई, दो डीजे वाहन जब्त हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय

Harda: 3 आरोपियों पर 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित |

हरदा : पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने 3 आरोपियों पर 3-3 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है। उन्होने बताया कि टिमरनी के अपराध क्रमांक 423/23 के प्रकरण में फरार आरोपी रामसिंह पिता कालूराम उर्फ कालिया निनामा निवासी सेवना थाना बाँसवाड़ा राजस्थान की सूचना देने वाले को 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही थाना टिमरनी के अपराध क्रमांक 55/23 के प्रकरण में फरार आरोपी इलियास शेख पिता शेख हनीफ निवासी तिलक वार्ड बैतूल की सूचना देने वाले को भी 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक श्री संजीव कंचन ने थाना रहटगांव के अपराध क्रमांक 67/22 में फरार अज्ञात आरोपी व नाबालिक बालिका की तलाश पतारशी की सूचना देने वाले को 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।