jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

Harda News: बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें

कलेक्टर श्री सिंह ने  बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश –

हरदा : कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में निर्देश दिये कि सभी अधिकारी बाढ़ एवं प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना बनाकर कार्यवाही करें। बैठक में जिला पंचायत के सीईओ श्री रोहित सिसोनिया एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने तीनों एस डी एम व जनपद पंचायतों के सीईओ को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्र में विकासखंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति बैठक आयोजित कर  आपदा प्रबंधन के लिए विकासखंड स्तर पर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा अभी से कर लें । बैठक में श्री सिंह ने तीनों एसडीएम को अपने- अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर नालों की साफ सफाई एवं बिजली के झूलते तारों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव व वार्ड में एक स्थान ऐसा चिन्हित कर लें जहां कि आपदा के समय आवारा पशुओं व घायल पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके।  उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं महिला बाल विकास अधिकारी को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में पहुंच विहीन क्षेत्र में निवासरत  गर्भवती महिलाओं के प्रसवपूर्व स्वास्थ्य परीक्षण  करने की व्यवस्था कर लें। उन्होंने कहा कि पहुंचविहीन क्षेत्र में निवासरत गर्भवती महिलाओं के प्रसव के लिए निकततम स्वास्थ्य केंद्र मे व्यवस्था सुनिश्चत की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने होमगार्ड के डिस्ट्रिक्ट कमान्डेट श्री मयंक जैन को निर्देश दिए कि वालेंटियर्स को भी आपदा प्रबंधन की ट्रेनिंग दिलाये।

Harda: नाती ने नानी को डंडे से मार कर किया घायल, अस्पताल में भर्ती, बीच बचाव करने आए नाना को भी पीटा!