jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : मां नर्मदा में स्नान करने गया, लौटकर देखा तो नई पल्सर गायब ! हंडिया : जंगल में मिला वन चौकीदार का शव, पुलिस जांच में जुटी पिछले 24 घंटों में जिले में 15 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बारिश के मौसम में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने की अपील - पानी जमा न होने द... गुरव समाज ने श्रद्धा और उत्साह से मनाया महर्षि दधीचि जन्मोत्सव सामाजिक न्याय आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने किया हरदा जिले का प्रवास विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगाए गए “संपर्क अभियान” शिविर लोभ और असंतोष कम होने से आती है मन की पवित्रता : अनिता दीदी हमें निष्पादक नहीं सहयोगी बनाइए तभी काम करेंगे’-पटवारी संघ सड़क किनारे बेहोश मिला था युवक, चार दिन बाद इलाज के दौरान मौत

हरदा : गोलमाल है… ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी गोलमाल है भाई सबकुछ गोलमाल है : सचिव ने इंजीनियर बेटे के खाते में और महिला सरपंच ने अपनी जेठानी के खाते में डाले दो लाख बीस हजार, एक दिन एक तारीख, सरपंच सचिव ने मिलकर निकाल लिए साढ़े चार लाख रुपए।

सरपंच ने जेठानी तो सचिव ने इंजीनियर बेटे के खाते में डाला लाखो रुपया, सचिव बोले सलमान खान का वेंडर नही बना। इसलिए बेटे को वेंडर बनाकर खाते में डाला 2 लाख 20 हजार, उधर सरपंच पति बोला मजदूरी की महिला ने ।

हरदा : शीर्षक पढ़कर हैरान मत होना हरदा जिले में ग्राम पंचायतों में सबकुछ संभव है। अंधेर नगरी चौपट राजा वाली कहावत यहां देखने को मिल जायेगी। ये तो सिर्फ एक पंचायत की खबर की बानगी भर है। जानकारों का मानना है कि यदि जिम्मेदारी से कर्तव्य निभाया जाए तो अधिकांश समय कार्रवाई करते ही गुजरे।

आखिर कैसे होते घोटाले –

जिला पंचायत जनपद पंचायत में बैठे बैठे कुर्सी तोड़ने वाले लापरवाह पंचायत के इंस्पेक्टर और उपयंत्री पंचायतों में जाकर कभी निरीक्षण नहीं करते । अगर कोई नया निर्माण कार्य स्वीकृत भी हो तो ले आउट नक्शा सरपंच सचिव को दे देते है। फिर क्या सरपंच सचिव मन मर्जी से काम करते है। काम गुणवत्ता का हो या घटिया उन्हे इससे कोई सरोकार नहीं। बस इसी का फायदा सरपंच सचिव उठाते है। ग्रामीण शिकायत भी करते है लेकिन कार्रवाई नही होती।

ऐसा ही मामला बीते कल मकड़ाई एक्सप्रेस ने प्रमुखता से उठाया। जिसमे ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी जो की जिले की सीमा का आखिरी गांव है। इस ग्राम पंचायत के गांव के ही कुछ ग्रामीणों ने सरपंच सचिव पर गंभीर आरोप शासकीय राशि के गबन के लगाए थे । अभी इस शिकायत पर जांच शुरू भी नहीं हुई और दूसरा मामला सामने आ गया ।

- Install Android App -

आधा आधा की बंदरबांट –

जब मकड़ाई एक्सप्रेस ने इन ग्रामीणों की शिकायत पर पड़ताल की तो सरपंच सचिव का काला चिट्ठा खुल गया। सचिव ने इंजीनियर बेटे के खाते में दो लाख बीस हजार रुपए की राशि डाली। उसी तारीख में महिला सरपंच ने भी अपनी जेठानी के खाते में दो लाख बीस हजार डाले हैं। इतनी राशि सरपंच और सचिव ने अपने परिवार के खाते में क्यों डाली ? ये सलमान खान कौन है, कब कब देवास से हरदा जिले आया? सरपंच की रिश्तेदार ने 2 लाख की मजदूरी में क्या क्या काम किये? ये जॉच का विषय है।

बहरहाल, अब देखना है कि जिला पंचायत सीईओ रोहित सिसोनीया इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Harda: हद कर दी आपने…ग्राम पंचायत सचिव ने इंजीनियर बेटे के खाते में डाला लाखो रुपया, सचिव बोले सलमान खान का वेंडर नहीं बना। इसलिए बेटे को वेंडर बनाकर खाते में डाला 2 लाख 20 हजार, जाने कहाँ का है मामला…