jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

Harda Blast Poetry: क्या हुआ 6 फरवरी को ज़रा याद है। वो धुंआ बम धमाके जलजला याद है ।।

चीख, चिल्लाहटें, जिस्म के चीथड़े
बन गए घर सभी के चिता याद है।

लाशें उड़ने लगीं थी धुएं संग में ,
छत उड़ी दूर कितनी कहाँ याद है ।

नन्हा बच्चा बचाने में ख़ुद चल बसा ,
ज़ख्मी मां और वो झुलसा पिता याद है ।

तीन तेरह हुए आंकड़े इस कदर
कौन कायम है और लापता याद है ।

ज़र के चक्कर क्योंकर नज़र फेर ली
सितमगर सबको चेहरा तेरा याद है ।

- Install Android App -

अब तो आंसू हैं यादें हैं और टीस है
ये ज़ख्म कैसे भरेंगे कहाँ याद है ।

वो जो बेघर हैं घायल हैं वंचित अभी
होगा इनका भला कैसे क्या याद है ।

न्याय योद्धा ‘ज़मीं ‘ भूख हड़ताल पे
घूमते खाके हम सब यहां याद है ।

https://x.com/Makdai24/status/1765377272343875662?t=T5MamY0-zu0qc5IF_Yuyag&s=08

#ब्लास्ट भूकंप विभीषिका – 6 फरवरी 2024 ( आज एक माह हुआ )

साभार
 मुकेश पांडेय हरदा एमपी