jhankar
ब्रेकिंग
शिवम वाटिका कॉलोनी में नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई, नौ दिनों तक भजन-कीर्तन और गरबा की रही धूम हंडिया: मीडिया के हस्तक्षेप के बाद हटाया मृत जानवर, विसर्जन कुंड पर अब भी क्रेन का इंतजार नवागत कलेक्टर कुमार सत्यम ने संभाला हरदा जिले का प्रभार मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा पर बड़ा सवाल, 42 ब्रांड का घी असुरक्षित घोषित, बिक्री पर रोक दशहरा पर्व को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया विसर्जन स्थलों का निरीक्षण आज 19 अक्टूबर सोमवार - शारदीय नवरात्रि का 9वाँ दिन - महा नवमी टाइगर श्रॉफ पर जुहू में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी कैसा रहेगा आज मप्र का मौसम ओंकारेश्वर बंद आज से, स्थानीय लोगों की हड़ताल से तीर्थ सेवाएं प्रभावित होने के आसार जल चढ़ाने जा रही अकेली महिला को रोककर पता पूछ कर छेड़खानी- पुलिस ने पकड़ा

Harda News: धन्यवाद हरदा पुलिस विश्नोई समाज ने पुलिस कार्यवाही की प्रशंसा की। बोले वन्य प्राणियों की हत्या करने वालो पर हो कड़ी कार्यवाही, सीएम के नाम डीएम को सौपा ज्ञापन

हरदा : अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के नेतृत्व में आज विश्नोई समाज के लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। जहा एक ज्ञापन प्रदेश के मुखिया मोहन यादव के नाम हरदा कलेक्टर महोदय के नाम दिया गया।

ज्ञापन के माध्यम से विश्नोई समाज के पदाधिकारियों ने कहा की मध्य प्रदेश में निरंतर वन्यजीवों के शिकार की घटनाएं हो रही है शिकारीयों में कानून का कोई भय नहीं है।
दिनांक 27/06/2024 को हरदा पुलिस ने बहुत ही त्वरित कार्यवाही करते हुए एक शिकारी को हिरण के मांस एवं बंदूक के साथ रंगे हाथों पकड़ा है ।
उसका एक अन्य साथी फरार है।
हम बिश्नोई समाज के लोग हमारे गुरु श्री जंभेश्वर जी द्वारा बतलाए गए मार्ग पर चलते हुए वन्यजीवों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
किन्तु इस तरह की घटना से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत होती है।
जिस तरह से हरदा पुलिस ने शिकारीयों को धर दबोचा है हम समाजजन पुलिस की इस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए, आपसे यह मांग करते हैं, कि हरदा में घटित हुई घटना के अन्य फरार नामजद आरोपी की गिरफ्तारी शीघ्र हो, आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर उनके द्वारा अंजाम दी गई सभी शिकार की घटनाओं का पता लगाया जाए एवं आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।
ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लग सके। साथ ही हमारी आपसे प्रमुख मांग है कि मध्य प्रदेश में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए नई नीति बनाते हुए कानून में संशोधन किया जाए जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान हो एवं जहां पर वन्य जीवों की अधिक संख्या है वहां वन्य जीवों के लिए परिक्षेत्र की स्थापना कर उनकी सुरक्षा के लिए सभी संभव आवश्यक कदम उठाए जाए।
अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा जिला हरदा एवं समस्त बिश्नोई समाज मप्र ने
उक्त ज्ञापन पर शीघ्र ही संज्ञान लेकर त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

ज्ञापन नारायण पूनिया बिश्नोई हरदा जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के नेतृत्व में दिया गया ज्ञापन का वाचन राजेश गोदारा ने किया।

- Install Android App -

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र बिश्रोई सभा के अध्यक्ष आत्माराम पटेल, समाज के कोषाध्क्ष श्यामलाल बाबल, दीपक पटेल, ब्रजमोहन जांणी, सुरेन्द्र पटेल,परमानन्द गीला, हरी मांजू , सुनील कावा, विनोद गोदारा, विनोद पंवार, राजा जाणी, परमानंद लोल, विनोद सारण, प्रेरक सारण, शरद पंवार, लोकेश जाणी, अभिषेक जांणी,बसंत स्याग, पंकज बेनीवाल, पवन पंवार, नीलेश गीला, हरिओम लोल एवं
अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

Harda News: फाइनेंस कंपनी के मेनेजर ने रजिस्ट्री रख ली नही दिया लोन,जब युवक ने रजिस्ट्री वापस मांगी तो मांगे 50 हजार! परेशान युवक ने कंपनी के ऑफिस में पिया जहर, ईलाज के दौरान हुई मौत